डिंडौरी: वार्ड नंबर 7 के मजदूर ने मजदूरी के ₹28,000 भुगतान के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडोरी के वार्ड नंबर 7 निवासी मजदूर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में एसी मरम्मत का कार्य किया जिसकी मजदूरी 28000 रुपए का भुगतान कराने को लेकर सोमवार दोपहर 12:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। ग्रामीण मजदूर ने बताया कि बिल आवेदन पत्र के साथ संबंधित विभाग में संलग्न किया गया लेकिन बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा।