मोहनलालगंज: मोहनलालगंज क्षेत्र में पिकअप और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में सात लोग घायल, 3 किलोमीटर तक लगा जाम
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि लखनऊ-रायबरेली रोड पर होंडा WRV कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। रोड पर लगभग 3 किलोमीटर जाम लग गया। हादसा कनकहा स्थित सरदार पटेल इंस्टिट्यूट के सामने हुआ है। फिलहाल घटना में किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं।