मोहनलालगंज: गोसाईगंज में सैकड़ों लोगों ने किया रोजा अफ्तार, अमन-चैन की मांगी दुआ, रमजान में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली
गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत आश्रय ग्रीन सिटी में आयोजित रोजा अफ्तार में सैकड़ों लोगों ने शिरकत हुए। इस आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य समुदायों के बीच एकता और सौहार्द को मजबूत करना था। आयोजनकर्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस मौके को सीखने और समुदाय से जुड़ने का बेहतरीन अवसर बताया है।