मोहनलालगंज: मानसिक रूप से मंदित युवती से गैंगरेप करने के 2 आरोपी मुठभेड़ में मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा से हुए गिरफ्तार
मानसिक मंदित युवती से गैंगरेप कर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने रविवार देर रात करीब एक बजे मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से टाइल्स कारीगर गिर पड़ा। वहीं, पुट्टी कारीगर ने भागने का प्रयास किया, जिसे सिपाहियों ने दौड़ कर दबोच लिया। आरोपितों के पास से तमंचा और खोखे बरामद हुए हैं।