शिवपुर-चरचा को मिली 4.22 करोड़ की एसटीपी परियोजना की सौगात
गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत शिवपुर-चरचा में 4.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भूमिपूजन प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया।
एसटीपी से सीवेज के उचित उपचार, जल प्रदूषण में कमी तथा झुमका क्षेत्र में स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
स्वच्छ शिवपुर-चरचा, स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य की ओर एक और कदम।
#SevaSankalpAbhiyan #SwachhataHiSeva #GandhiJayanti #STP