'कचरे का सही पृथक्करण करके ही पूरा होगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का संकल्प , 'स्वच्छता ही सेवा संकल्प के अंतर्गत राज्य स्वच्छता सलाहकार ने सरपंचों को दिया प्रशिक्षण'।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2026 पर आज जिला पंचायत कोरिया के सभागार में ग्राम पंचायत के सरपंचों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास और जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों के सरपंचों को राज्य स्वच्छता सलाहकार श्री पुरूषोत्तम पांडा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्मुखीकरण किया।
#SBMG #KoreaDistrict #CmoChhattisgarh #Chhattisgarh #SwachhBharatMission
Korea, Chhattisgarh | Oct 2, 2026