शुजालपुर मंडी पुलिस ने जामनेर तालाब की पाल पर चल रहे एक जुआ अड्डे पर छापा मारकर तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जामनेर गोतम कोल्ड स्टोरेज के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस की घेराबंदी में तीन आरोपी पकड़े गए, जिनके पास से नकद राशि और ताश की गड्डियां मिली हैं।