शाहबाद: शाहाबाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार रामजी तिवारी विजयी, महामंत्री बने बसंत गुप्ता
शाहाबाद अधिवक्ता संघ के आज हुए चुनाव में रामजी तिवारी तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री के रूप में बसंत गुप्ता ने पहली बार चुनाव जीता है। शाहाबाद अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के तीन और महामंत्री पद के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। रामजी तिवारी 152 मत पाकर 128 मतों से चुनाव जीते हैं। महामंत्री बसंत गुप्ता 20 मतों से विजयी रहे।