आज़मगढ़: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महुला गढ़वल बांध का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में कहा- बाढ़ से निपट रहे हैं
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने बीती रात को आजमगढ़ में सगड़ी तहसील अंतर्गत महुला गढ़वल बांध समेत सरयू नदी के प्रभावित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं गुरुवार दिन में आजमगढ़ के सर्किट हाउस पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ व पानी से संबंधित 338 योजना लेकर चल रही है। जिससे लोगों की जान माल की सुरक्षा हो रही है।