आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय में मुआयना के लिए एक्सरे सोनोग्राफी ना होने से मरीज परिजन परेशान, जिला पंचायत सदस्य ने आवाज उठाई
आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में मेडिको लीगल केस में यहां भर्ती होकर मुआयना करने के लिए आए मरीजों को कई दिनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तीन पद स्वीकृत होने के बाद भी एक भी रेडियोलॉजिस्ट ना होने के चलते मरीज का इलाज नहीं हो पा रहा है। मारपीट व अन्य अपराध के मामले में घायल होने वाले पीड़ितों को पुलिस यहां मुआयना के लिए भेज देती है।