टिहरी: खरसाड़ा में मंडुवे की क्रॉप कटिंग का एडीएम ने किया निरीक्षण
टिहरी गढ़वाल के खरसाड़ा में मंडुवा फसल की क्रॉप कटिंग का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। क्रॉप कटिंग प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक तरीके से करने के निर्देश दिए गए। इसमें राजस्व विभाग ने सीसीई एग्री ऐप का इस्तेमाल कर कृषि डेटा जुटाया जो फसल उपज, क्षति मुआवजा और बीमा राशि के आकलन में सहायक होगा।