गुरूर: ग्राम मुड़गहन सहित आश्रित ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण, पंचायत की लापरवाही आई सामने
Gurur, Balod | Jun 14, 2026 पेयजल की समस्या बताने के बाद भी सरपंच द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आश्रित ग्राम खैरडिगी, साल्हेभाट के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की सुविधा दिलाने के लिए सरपंच रेशमा सिंहा को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन इस दिशा में उनके द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सुशासन तिहार में भी इस संबंध में अवगत कराया गया था, फिर भी समस्या बनी हुई है