आज़मगढ़: साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अपराधी प्रवीण को गिरफ्तार किया, मोबाइल बरामद
आजमगढ़ थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी प्रवीण गोद को गिरफ्तार कर उसके पास से चार मोबाइल फोन 5 गैर राज्य पंजाब के फर्जी सिम कार्ड एक अदद कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण गोद पुत्र मुसाफिर गोद निवासी ग्राम गोचरण थाना बांसगांव गोरखपुर का रहने वाला है फर्जी लोन के नाम पर ठगी करता था