जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण सेवा शिविरों, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं और वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि 12 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले ग्रामीण शिविरों में अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।