Public App Logo
गंगधार झालावाड़ तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई शिवभक्तों का हौसला! झालावाड़ जिले के चौमहला (गंगधार) में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला! मूसलाधार बारिश के बीच 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया। सगस महाराज मंदिर से शुरू हुई भव्य कांवड़ एवं कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा महाकाल की दिव्य झांकी और ढोल-नगाड़ों की गूंज पर झूमते भक्तों ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। नगर भ्रमण के बाद अब कांवड़ियों का जत्था उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार के लिए रवाना हो चुका है! #Gangdhar #Chaumahla #Jhalawar #Sawan2026 #KanwarYatra BolBam HarHarMahadev Mahakal MahaShivratri JhalawarNews BhaktiSamachar RajasthanDiaries ShivaBhakti UjjainMahakal Bholenath - Gangdhar News