निज़ामाबाद: ऐतिहासिक मां शीतला धाम का मार्ग जलभराव और कीचड़ से बदहाल, श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां शीतला धाम जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों जलभराव और कीचड़ के कारण पूरी तरह बदहाल हो गया है। इससे प्रतिदिन दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मां शीतला धाम पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है