बड़ौत: CBSE 12वीं में लूम्ब की वंशिका ने 99.4% अंक से किया जिला टॉप, अल्पाइन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
Baraut, Bagpat | May 13, 2025 अल्पाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा व लूम्ब की वंशिका चौधरी ने CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। वंशिका ने 500 में से 497 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया है। वंशिका के पिता अमित कुमार खेती-बाड़ी करते हैं और मां गृहिणी हैं। उसका सपना IAS बनना है।