लालबर्रा: ट्रैक्टर से खेत जुताई के दौरान युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, कामथी और नयाटोला में मातम
जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कामथी निवासी 35 वर्षीय सुभाष चौधरी (पिता- उमाशंकर/रविशंकर चौधरी) की खेत में ट्रैक्टर जुताई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुभाष चौधरी समीपस्थ ग्राम नयाटोला (बड़गांव) में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। 28 जुलाई मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे जब वह खेत म