पॉल टेक्निकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
कुल्लू। पाल टेक्निकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना रहा।
Kullu, Kullu | Sep 23, 2026