मैनपुर: गरियाबंद के मैनपुर को नगर पंचायत दिलाने की मांग तेज, भाजपा के वादे से जनता इंतजार में
मैनपुर में नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिलने पर स्थानीय लोग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जल्द कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। भाजपा के चुनावी वादे के बावजूद यह मुद्दा अधर में है। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व सरपंच कहते हैं कि विकास कार्य रुक रहे हैं और अब समय आ गया है मैनपुर को नगर पंचायत बनाने का।