पयागपुर: पयागपुर में आपदा पीड़ित 3875 किसानों को मिला 64 लाख से अधिक का अनुदान
पयागपुर में हाल में आई प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की क्षति पूर्ति के लिए सरकार ने क्षेत्र के 3875 कृषकों के खाते में कुल 64 लाख 70 हजार 662 रुपये की अनुदान राशि सीधे भेजी गई है।तहसील सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया।