मझोली: मझौली तहसील कार्यालय में तहसीलदार ने राजस्व प्रकरणों की निपटारे में तेजी लाने के दिए कर्मचारियों को निर्देश
मझौली तहसील कार्यालय में तहसीलदार दिलीप हनुवंत ने गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों की निपटारे में तेजी लाई जाए साथ ही इनमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे। हाल ही में जिला कलेक्टर के द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि राजस्व अभियान में तेजी लाई जाए।