धनवाही चेक पोस्ट में एसएसटी की टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक के कब्जे से लाखों रुपए किया बरामद
उमरिया पान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनवाही चेक पोस्ट में एसएसटी की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक शंकर कुशवाहा के कब्जे से ₹796752 रुपए नगद बरामद किए हैं। नगदी से संबंधित चालक से दस्तावेज मांगे गए।लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज उपस्थित न करने की दशा पर नगद राशि जब्त की गई है।