बड़वारा मे रंगोली पेंटिंग के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक,दिलाई गई शपथ
लोकसभा चुनाव में वोटिंग का परसेंटेज बढ़ सके इसे लेकर जिला प्रशासन निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है। जिसमें समाजसेवी संगठन भी बढ़ चढ़कर भागीदारी ले रहे, जन अभियान परिषद तरह-तरह की गतिविधियां कर लोगों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। शुक्रवार को बड़वारा जनपद कार्यालय परिसर में पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।