कोंच मलंगा पुल पर शुरू हुआ सुरक्षा रेलिंग का काम, 40 मीटर लंबी बनेगी रेलिंग
ई-रिक्शा हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया निर्माण
कोंच। वर्षों से बिना सुरक्षा रेलिंग के हादसों को दावत दे रहे मलंगा पुल के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। ई-रिक्शा हादसे के बाद सुर्खियों में आए इस पुल पर आखिरकार सुरक्षा रेलिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जेई और ठेकेदार की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
कोंच-उरई मार्ग पर मुंसिफ न्यायालय के पास बना मलंगा पुल कई वर्षों से बिना सुरक्षा रेलिंग के है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा इंतजाम न होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता था। इस दौरान कई वाहन हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। बीती 12 नवंबर को दूध से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा था। हादसे में चालक समे�
Konch, Jalaun | Nov 15, 2026