सिवनी: अंबेडकर चौक में मध्यान्ह भोजन रसोइयों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज
Seoni, Seoni | Sep 29, 2026 सिवनी के अंबेडकर चौक में प्रान्तीय महिला स्व-सहायता समूह एवं मध्यान्ह भोजन रसोइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के निराकरण की मांग उठाई। फिर रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। और मांग पूरी करने का आग्रह किया।