बीना: ग्राम पंचायत बरदौरा की अवैध कॉलोनियों में नरक जैसी जिंदगी जी रहे लोग, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Sep 8, 2026 अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान लोग दर्द को लेकर आज मंगलवार दोपहर श्री राम कॉलोनी, शिव धाम सहित कई कॉलोनियों के रहवासी तहसील में जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को आवेदन देकर अवैध कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई और मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की। शिकायतें सुनने के बाद नवागत आईएएस एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।