जनगणना कार्मिकों के खाने की सब्जी खराब, 400 पैकेटों की सब्जी नष्ट कराई
शाहजहांपुर। जनगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच में सब्जी खराब मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 400 पैकेटों की सब्जी नष्ट कराई और दूसरी सब्जी तैयार कराकर भोजन की आपूर्ति कराई।जनगणना कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षणकार्यक्रम के दौरान भोजन की गुणवत्ता जांचने के निर्देश एसडीएम सदर प्रभात राय ने दिए थे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोदीपुर स्थित हरितिमा रेस्टोरेंट पहुंचकर तैयार हो रहे भोजन की जांच की। जांच में सब्जी खराब मिलने पर टीम ने उसे नष्ट करा दिया और दूसरी सब्जी बनवाकर भोजन भिजवाया। वहीं, भोजन समय से नहीं पहुंचने पर सदर क्षेत्र के स्कूलों में प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने कार्मिकों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
DM Shahjahanpur
Shahjahanpur Cdo
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 29, 2026