मोदनगंज: हुलासगंज के समीप सड़क पर हार्वेस्टर से ऑटो की टक्कर, इंजीनियरिंग छात्र घायल
हुलासगंज का समीप पीजी सड़क पर शनिवार के रात्रि सड़क पर खड़ी हार्वेस्टर में ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें सवार सात इंजीनियरिंग के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी छात्रों को हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। कई छात्रों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।