चरखारी: चरखारी के रिवई गांव में बड़ा हादसा, गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की हुई मौत
महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रिवई गांव में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मॉडल स्कूल के पीछे मिट्टी खनन से बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 14 वर्षीय प्रिंस, 11 वर्षीय रोशनी और 10 वर्षीय अंशुल शामिल हैं। पुलिस ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला। घटना से परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।