औरंगाबाद में पुण्यतिथि पर कंबल वितरण, गरीबों की सेवा ही सच्ची मानवता - प्रमोद कुमार सिंह।
वरीय अधिवक्ता प्रमोद सिंह की माता की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण, बीपी मंडल ट्रस्ट करेगा जनकल्याण के कार्य।
औरंगाबाद शहर के सुंदरगंज-चतरा मोड़ पर आज पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के पूर्व लोक अभियोजक और वरीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह की माता स्वर्गीय फूलकुमारी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद उपस्थित बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व लोक अभियोजक सह बीपी मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारा ट्रस्ट जनकल्याणकारी कार्यों की शुरुआत करने जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा और यथासंभव सहयोग ही सच्ची मानवता है।
कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता दाउदनगर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाध्यापक अंबुज कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही, समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, जदयू नेता इमरान आजाद, पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।