युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, बेगूसराय में आज एक दिवसीय नियोजन कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न कंपनियों से जोड़ना था।
नियोजन कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी Airtel Payments Bank (NetAmbit) द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री अभिषेक सिंह ने कैंप में उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में उपलब्ध रोजगार अवसरों, कार्यस्थल, वेतन एवं अन्य भत्तों सहित कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही अभ्यर्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए चयन प्रक्रिया एवं कार्य की प्रकृति से भी अवगत कराया।
कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए 124 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 139 अभ्यर्थियों ने नियोजन कैंप में भाग लिया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया तथा उन्होंने जिला नियोजनालय द्वारा उपलब्ध कराए गए इस अवसर की सराहना की।
@iprdbihar
@yesdbihar
#begusarai
54 views | Begusarai, Bihar | Jun 22, 2026