कौंच: रेलवे महाप्रबंधक प्रयागराज ने कोंच रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं पर टीम को ₹20 हजार का पुरस्कार दिया
Konch, Jalaun | Aug 5, 2026 उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने बुधवार दोपहर 2 बजे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह के साथ कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर स्टेशन की रेलवे टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।