सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद में सात स्थानों पर नाकाबंदी, दिल्ली बॉर्डर पर लगातार चेकिंग...
सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। दिल्ली की सीमा से सटे सात स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले के सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी तीन-तीन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रत्येक नाके की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं, निरीक्षक स्तर के अधिकारी को नाके का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
इन सात स्थानों पर की गई नाकाबंदी:
1. मांगर चुंगी — थाना धौज
2. शूटिंग रेंज — थाना सूरजकुंड
3. पहलादपुर पुल बॉर्डर — थाना सूरजकुंड
4. बदरपुर बॉर्डर — थाना सराय ख्वाजा
5. दुर्गा बिल्डर — थाना पल्ला
6. बसंतपुर पुस्ता रोड — थाना पल्ला
7. इस्माइलपुर रोड — थाना पल्ला
प्रदर्शन के मद्देनजर इन स्थानों पर पुलिस की तैनाती और चेकिंग लगातार जारी है।