एटा: V2 मॉल के बाहर सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई, एटा में पुलिस ने काटे कई चालान, मॉल प्रबंधन को भी दी चेतावनी
Etah, Etah | Sep 12, 2026 एटा के पीपल अड्डा स्थित V2 मॉल के बाहर सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मॉल में पार्किंग होने के बावजूद लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रहे थे।V2 मॉल के शुरू होने के बाद से ही इस इलाके में लगातार जाम लग रहा था, जिसकी शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया।