देहरादून: दून अस्पताल में ट्यूबमैटिक ट्यूब सिस्टम की शुरुआत को लेकर डॉआशुतोष सायना ने कहा, ब्लड सैंपल की प्रक्रिया होगी सुगम
दून अस्पताल में ब्लड सैंपल की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ट्यूबमैटिक ट्यूब सिस्टम की शुरुआत की गई है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि वैक्यूम पाइप पुरे चिकित्सालय में बिछाई गई है, उन्होंने बताया कि पहले वार्ड बॉय या मेडिकल स्टाफ के जरिए ब्लड सैंपल लैब तक पहुंचाया जाता था किंतु अब मरीज का सैंपल वैक्यूम पाइप में डाल दिया जाएगा।