घाटमपुर क्षेत्र के रामसरी गांव में मां बेटे के बहस के चलते बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे बेटे की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजन आनन फानन में सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।