शिवपुरी नगर: अपराधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, अवैध अहातों पर दी दबिश
शिवपुरी जिले में अपराधियों पर लगाम कसने और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सख्त रुख के बाद अब थाना स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की रात फिजीकल थाना पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।