मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत अंतर्गत कांझिया चौक स्थित हुलास स्थान के पास एक सब्जी दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकानदार रंजीत की दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग 20 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।