ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने दयालपुर में कच्ची शराब बेचने पर 25 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को रविवार को शाम लगभग 7 बजे सूचना मिली थी कि कोई युवक दयालपुर गांव में कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से दयालपुर निवासी आकाश आदिवासी उम्र 25 वर्ष को कच्ची शराब बेचते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक से 71लीटर कच्ची शराब भी जप्त की है।