मंडी: नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने शिवरात्रि मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Mandi, Mandi | Mar 13, 2024 बुधवार को नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में पार्षद गणों एवं नगर निगम की टीम द्वारा पड्डल ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवरात्रि मेला ग्राउंड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। सफाई व्यवस्था संतोष जनक पाई गई तथा जो भी कमियां मेला ग्राउंड में मिली उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए।