मंडी: टाउन हॉल मंडी में नगर निगम ने खोला पुस्तकालय, मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया शुभारंभ
Mandi, Mandi | Mar 13, 2024 बुधवार को नगर निगम मंडी द्वारा टाउन हॉल में पुस्तकालय खोला गया, जिसका शुभारंभ नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा किनिगम द्धारा विकास के दायरे को बढाते हुए समाज के हर तबके का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसमें मात्र निर्माण कार्याें से कहीं आगे बढकर समाज के बौद्धिक विकास के बारे में भी कार्य किए जा रहे हैं ।