मंडी: फसल बीमा कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी हो बंद- महेंद्र राणा राज्य कमेटी सदस्य उत्पादक संघ हिमाचल
Mandi, Mandi | Mar 13, 2024 हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने फसल बीमा कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी की कडे शब्दों में निंदा की है। गौरतलब है कि विभिन्न फसल बीमा कंपनियां किसानों से हजारों रुपए बीमा राशि लेती है परंतु फसल के नुकसान होने पर मुआवज़ा नहीं देती हैं या नाम मात्र का मुआवजा देती है।जिसको लेकर महेंद्र राणा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।