मड़ियाहू: मड़ियाहूं पुलिस ने मनीपुर नहर पुलिया के पास से युवक को अवैध कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मडियाहूं पुलिस ने एक युवक को मनीपुर नहर पुलिया के पास से अवैध कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मड़ियाहूं कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक मनीपुर नहर पुलिया के पास अवैध असलहा के साथ मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंचकर संधिग्ध रूप से खड़े युवक की तलाशी लिया तो उसके पास से 315 बोर का अवैध कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ।