मड़ियाहू: निगोह बाजार में भूमि विवाद में मारपीट, दोनो पक्षों से बरसठी पुलिस ने 12 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
निगोह बाजार में दो पक्षो के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस दोनो पक्षों से 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार निवासी केदार गुप्ता व रमेश गुप्ता के बीच भूमि विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। उसी को लेकर दोनों पक्षो के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गयी, पुलिस ने दोनो पक्ष से 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।