भितरवार: दियादाह पार्क को बचाने के लिए महिलाएं जेसीबी के सामने डटीं
नगर भितरवार के प्रसिद्ध दियादाह पार्क को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जब नगर परिषद द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए खुदाई शुरू करने जेसीबी मौके पर पहुंची। जैसे ही मशीन ने पार्क क्षेत्र में प्रवेश किया, स्थानीय महिलाएं और वार्ड वासी विरोध में सामने आ गए और जेसीबी के आगे खड़े होकर काम रुकवा दिया।