जमुई: व्यवहार न्यायालय के सभी मजिस्ट्रेट और पीठासीन पदाधिकारियों की हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत पर की गई चर्चा
Jamui, Jamui | May 15, 2026 जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई संदीप सिंह के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के समस्त मजिस्ट्रेट, कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी की बैठक शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान 9 मई को संपादित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा की गई।