सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने चितरा गेस्ट हाउस में कोलियरी अधिकारी थानेदार व मजदूर नेताओं संग की बैठक, दमगढ़ा खदान पर चर्चा
Sarath, Deoghar | Jul 10, 2026 पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे चितरा कोलियरी गेस्ट हाउस में कोलियरी अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी व मजदूर नेताओं संग बैठक करके दमगढ़ा खदान के कोयले को लेकर चर्चा की। बताया कि पूर्व की बैठक में बनी सहमति को बरकरार रखते, मजदूर हित में कदम उठाए गए। वहीं दमगढ़ा खदान का कोयला ग्रेड 5 में तब्दील होने का रास्ता साफ होने और सभी को इसका लाभ मिलने की बात कही।