भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने, परिजनों को नौकरी, 5 करोड़ मुआवजा और सीबीआई जांच की मांग
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने सरकार से मांग की है कि चर्चित भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि मामले की सत्यता सामने लाने के लिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
ए. एस. नोमानी ने मांग की कि यदि जांच में भरत तिवारी की मौत में किसी प्रकार की अनियमितता या दोष सिद्ध होता है, तो उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा तथा आम जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
UP 90 Creator
#BandaNews #BharatTiwari #BundelkhandInsafSena #JusticeForBharat
Banda, Banda | Jul 4, 2026