घायल और बीमार पप्पियों का लगातार हो रहा उपचार, प्राणी सेवा में बढ़ रहा जनसहयोग
प्राणी सेवा समूह चैरिटेबिल ट्रस्ट, बाँदा द्वारा घायल एवं बीमार पप्पियों का अनुभवी पशु चिकित्सकों की देखरेख में लगातार उपचार कराया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य बेसहारा एवं घायल पशुओं को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराकर उन्हें नया जीवन देना है।
इस पुनीत कार्य में बाँदा के नागरिक भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और प्राणी सेवा के लिए अपना सहयोग एवं योगदान दे रहे हैं। जनसहयोग के माध्यम से संस्था निरंतर पशुओं की सेवा और उपचार का कार्य कर रही है।
प्राणी सेवा समूह चैरिटेबिल ट्रस्ट, बाँदा के संस्थापक श्री सुरेंद्र सोनी एवं उनकी पूरी टीम सभी दानदाताओं, सहयोगियों और पशु प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है। संस्था ने सभी से अपील की है कि वे इसी प्रकार आगे भी प्राणी सेवा के इस अभियान में अपना सहयोग देते रहें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद पशुओं का उपचार और संरक्षण किया जा सके।
आपकी इस सेवा कार्य के बारे में क्या राय है? कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
UP 90 Creator
#प्राणीसेवा #Banda #AnimalWelfare #UP90Creator
Banda, Banda | Jul 3, 2026